इधर, कटिहार में मतगणना स्थल पर बेकाबू भीड़ और समर्थकों पर पुलिस ने लाठी भांजी। तीन गछिया कृषि बाजार समिति मतगणना स्थल के बाहर खड़े समर्थक अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसे लेकर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां बरसाईं।
नगर निकाय चुनाव में 3 बड़े उलटफेर ....
पहला- छपरा के दिघवारा में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी चुनाव हार गई हैं, जबकि मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर चुनाव हार गई हैं।
दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 से मंत्री की मां कलावती देवी को मुनेश्वर पासवान ने 139 वोट से हराया है। कलावती को जहां 238 वोट मिले थे, वहीं मुनेश्वर पासवान 377 वोट पाकर 139 वोट से चुनाव जीत गए।
दूसरा- मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद की
पत्नी और हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति रमा निषाद वार्ड नंबर 1 से पार्षद पद का चुनाव हार गई हैं। उन्हें ज्योत्सना कुमारी ने उन्हें 53 वोट से हराया है।
तीसरा-बगहा नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी भीष्म साहनी की पत्नी, मां और बहू चुनाव हार गईं। तीनों तीसरे नंबर पर रहीं।
बिहिया में एक परिवार के 3 लोग जीते
बिहिया नगर पंचायत में गजब का रिजल्ट आया है। यहां एक ही परिवार पति-पत्नी और भाभी चुनाव जीते गए हैं। इसमें विजय कुमार गुप्ता उप मुख्य पार्षद, इनकी पत्नी पूजा देवी वार्ड 11 से पार्षद, वहीं चाची अंजू देवी वार्ड 10 पार्षद के पद पर जीती हैं।
अपडेट्स
रोहतास के डेहरी-डलमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनीं शशि कुमार, उप मुख्य पार्षद के पद पर निर्वाचित हुईं रानी।
समस्तीपुर के रोसड़ा और दलसिंहसराय नगर परिषदों में क्रमश: मीरा सिंह और आभा सुरेका मुख्य पार्षद बनीं।
मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद की निवर्तमान मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने अपनी कुर्सी बचा ली है।
. मुंगेर में ही नए बने तारापुर नगर पंचायत की पहली मुख्य पार्षद नीलम देवी बनी हैं।
बक्सर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर कमरून निशा जीत गई हैं। वहीं दूसरे स्थान पर माया देवी रहीं।
जमुई नगर परिषद से मुख्य पार्षद के लिए रेखा देवी 1735 वोट से जीत गई हैं।
•बक्सर के चौसा के वार्ड 14 में छात्रा अंजू कुमारी वार्ड सदस्य बनी हैं। अंजू महज 21 साल की हैं।
•गोपालगंज के वार्ड नंबर- 2 से संजीव सिंह 324 मतों से विजयी, कुल 752 वोट मिले। वार्ड 3 से गायत्री देवी 610 मतों से विजयी हुईं। कुल मत 951 मिले।
• समस्तीपुर जिले की नगर परिषद दलसिंहसराय के वार्ड • नंबर-1 से देवभूषण चौधरी, वार्ड-2 से मो. इमरान शकील,
वार्ड-3 से आशा देवी, वार्ड- 4 वार्ड से अरुण गुप्ता जीते।
•बगहा के वार्ड नंबर-1 से अबु लैश, वार्ड 2 - सुभाषणी देवी, वार्ड-9- इमरान, वार्ड- 10-शांति देवी (राकेश केवट) जीते।
• गोपालगंज की मीरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 से लक्ष्मी देवी, वार्ड-2 से हरेश महतो जीते।
• नगर परिषद गोपालगंज के वार्ड 9 से पार्षद कृति कुमारी पति रजत कुमार 90 वोट से जीतीं।
•नगर परिषद गोपालगंज से वार्ड परिषद प्रत्याशी राहुल
कुमार दोबारा जीते। 472 वोट मिले।
•नगर परिषद गोपालगंज से वार्ड परिषद प्रत्याशी राहुल कुमार वार्ड-10 से दोबारा जीते। 472 वोट मिले।
• जमुई में सिकंदरा नगर पंचायत में एक सीट पर मुकाबला टाई हुआ। 12 में से 3 सीट पर महिलाओं ने कब्जा जमाया।
• खगड़िया की गोगरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 से भाजपा के जिला प्रवक्ता नीतीश कुमार वार्ड पार्षद पद पर चुने गए।

